Happy Birthday Dipika Kakar: कर्क राशि में हुआ है दीपिका कक्कड़ का जन्म, जानें क्या कहती है इनकी कुंडली
Happy Birthday Dipika Kakar ससुराल सिमर का सीरियल से लोगों के दिलों में घर करने वाली सिमर यानी दीपिका कक्कड़ का आज 34वां जन्मदिन है।
Happy Birthday Dipika Kakar: ससुराल सिमर का सीरियल से लोगों के दिलों में घर करने वाली सिमर यानी दीपिका कक्कड़ का आज 34वां जन्मदिन है। इनका जन्म 6 अगस्त 1986 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। इनके पिता आर्मी ऑफिसर थे। वहीं, इनकी माता का नाम रेणु कक्कड़ है। इनके पति का नाम शोएब इब्राहिम है। ज्योतिष के अनुसार, इनका जन्मलग्न वृश्चिक, जन्म राशि कर्क और जन्म नक्षत्र आश्लेषा हैं। तो चलिए जानते हैं कि दीपिका की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। साथ ही साथ हम उन लोगों को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं जो दीपिका कक्कड़ के साथ 6 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पण्डित दयानंद शास्त्री के अनुसार, दीपिका की पत्रिका में लग्न में वृश्चिक राशि में शनि स्थित है। धन भाव में वक्री मंगल स्थित हैं, धनु राशिस्थ में। चतुर्थ भाव में वृहस्पति, कुम्भ राशिस्थ हैं। छठे भाव ने राहु हैं, मेष राशि में। भाग्य स्थान में कर्क राशि में सूर्य, बुध और चन्द्रमा स्थित है। यहां चन्द्रमा अस्त हो गया है। बुधादित्य योग बना हुआ है। मंगल, राहु की युति अंगारक बना रही है। इसी तरह गुरु, केतु का दृष्टि सम्बन्ध, चांडाल दोष बना रहा है। लग्न का शनि, चन्द्रमा के साथ मिलकर विष योग निर्मित कर रहा है।
11 वें भाव में कन्या का शुक्र स्थित है। 12वें भाव में तुला का केतु है। दीपिका कक्कड़ के भाग्य में वर्तमान महादशा सूर्य की चल रही है। यह 6 मार्च 2017 से 6 मार्च 2023 तक है। अंतर्दशा शनि की 11 जनवरी 2020 से 23 दिसम्बर 2020 तक चलेगी।
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''