Happy Birthday Dhanraj Pillay: जानें इस मुकाम पर कैसे पहुंचे धनराज पिल्लै, क्या कहते हैं इनके नक्षत्र
Happy Birthday Dhanraj Pillay रिटायर्ड हॉकी प्लेयर और इंडियन नेशनल टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै का आज 51वां जन्मदिन है।
Happy Birthday Dhanraj Pillay: रिटायर्ड हॉकी प्लेयर और इंडियन नेशनल टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै का आज 51वां जन्मदिन है। इनका जन्म 16 जुलाई 1968 को हुआ था। इनके पिता का नाम नागालिंगम पिल्लै और माता का नाम अंदालामा पिल्लै है। इनका जन्म पुणे के खडकी शहर में हुआ था। इन्हें हॉकी के लिए अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है। साथ ही इन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया है। हॉकी के दिग्गज प्लेयर धनराज पिल्लै का जन्म रेवती नक्षत्र में हुआ है। इनका स्वामी बुध है। इनका जन्म तिथि श्रवण मास की कृष्ण पक्षीय सप्तमी,अतिगण्ड योग, चन्द्र राशि मीन में हुआ था। तो चलिए जानते हैं कि इनकी राशि इनके बारे में क्या कहती है। साथ ही हम उन सभी लोगों को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं जो धनराज पिल्लै के साथ 16 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री जी ने बताया, इनकी अभी चंद्र की महादशा चल रही है जिसमें चंद्र में गुरु में सूर्य चल रहा है। इनका लग्नेश बुध होकर दसवें स्थान में बैठा है। सूर्य गुरु और चंद्र का परिवर्तन योग होने के कारण इनका समय बहुत ही अच्छा चल रहा है। 13 अगस्त 2019 से 24 जुलाई 2020 तक का समय बहुत ही अच्छा है। ज्योतिष के अनुसार, जिनका जन्म रेवती नक्षत्र में होता है वो जातक माध्यम कद और गौर वर्ण के व्यक्ति होते हैं। आप एक निश्चल प्रकृति के व्यक्ति हैं जो किसी के साथ छल कपट करने में स्वयं डरता है। इन लोगों को क्रोध भी शीघ्र ही आ जाता है। किसी की ज़रा-सी विपरीत बात आपसे सहन नहीं होती है। यही नहीं, ये जातक क्रोध में आप आत्म नियंत्रण भी खो देते हैं। परन्तु क्रोध जितनी जल्दी आता है उतनी जल्दी चला भी जाता है. साहसिक कार्य और पुरुषार्थ प्रदर्शन की आपको ललक सदा ही रहती है।
धनराज पिल्लै की संभावित कुंडली
आध्यात्मिक होते हुए भी इनका दृष्टिकोण व्यवहारिक होता है। यह लोग किसी भी बात को मानने से पहले भली भांती जांचते हैं। यही दृष्टिकोण आपका अपने मित्रों और सम्बन्धियों के साथ भी है। आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा नहीं करते हैं। ये लोग बुद्धिमान परन्तु मनमौजी व्यक्ति होते हैं जो स्वतंत्र विचारधारा में विश्वास रखता है। आप परिवार से जुड़े हुए व्यक्ति हैं जो दूसरों की मदद के लिए सदा तैयार रहते हैं। आपके जीवनकाल में विदेश यात्राओं की संभावनाएं प्रबल हैं।
अपने स्वतंत्र विचारों और स्वभाव के कारण अपने कार्यों में किसी का हस्तक्षेप आपको कतई पसंद नहीं है और न ही आप किसी क्षेत्र में स्थिर होकर कार्य कर पाते हैं। अपने बदलते कार्यक्षेत्रों के कारण आपको अपने परिवार से भी दूर रहना पड़ता है। अपने कार्यों के प्रति निष्ठा और परिश्रम के कारण आप करियर की ऊंचाईयों तक पहुंचाते हैं। परन्तु मेहनत के अनुरूप जीवन में अपेक्षित मान सम्मान और पहचान नहीं मिल पाती है। अपने जीवन में रेवती नक्षत्र के जातकों को माता-पिता का सहयोग कभी नहीं प्राप्त होता है। यही नहीं आपके करीबी मित्र या रिश्तेदार भी कष्ट के समय आपके साथ नहीं होते हैं। परन्तु आपका दाम्पत्य जीवन बहुत खुशहाल होगा। विवाह उपरान्त आपका जीवन साथी आपके साथ हर प्रकार से सहयोग करेगा तथा आपका जीवन सुखमय और आनंदित रहेगा।
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''