Move to Jagran APP

Happy Birthday Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस में है नेतृत्व करने की क्षमता, जानें क्या है इनकी राशि

Happy Birthday Devendra Fadnavis भारतीय राजनितिज्ञ देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 18वां मुख्यमंत्री रहे हैं। आज इनका 50वां जन्मदिन है। इनका जन्म 22 जुलाई 1970 को नागपुर में हुआ था

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 22 Jul 2020 11:57 AM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2020 11:57 AM (IST)
Happy Birthday Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस में है नेतृत्व करने की क्षमता, जानें क्या है इनकी राशि
Happy Birthday Devendra Fadnavis: देवेंद्र फडणवीस में है नेतृत्व करने की क्षमता, जानें क्या है इनकी राशि

Happy Birthday Devendra Fadnavis: भारतीय राजनितिज्ञ देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 18वां मुख्यमंत्री रहे हैं। इन्होंने महाराष्ट्र के सीएम के तौर पर सन् 2014 से सन् 2019 तक अपनी सेवाएं दी हैं। आज इनका 50वां जन्मदिन है। इनका जन्म 22 जुलाई, 1970 को नागपुर में हुआ था। इनका पूरा नाम देवेंद्र गंगाधरराव फडणवीस है। इनकी पत्नी का नाम अम्रुता फडणवीस है। देवेंद्र भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। ज्योतिष के अनुसार, इनकी राशि मीन है। इनका स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि मीन राशि के जातकों का सामान्य स्वभाव कैसा होता है। लेकिन उससे पहले आज हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं, जो देवेंद्र फडणवीस के साथ 22 जुलाई को जन्मदिन मना रहे हैं।

loksabha election banner

पंडित गणेश मिश्रा जी के मुताबिक, मीन राशि के जातक सुंदर कपड़े पहनने के शौकीन होते हैं। यानी कहा जा सकता है कि ये काफी स्टाइलिश होते हैं। शत्रुओं को जीतने वाले होते हैं। इनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। यह गुण तो देवेंद्र फडणवीस में भी हैं क्योंकि उन्होंने भी महाराष्ट्र का नेतृत्व काफी समय तक किया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बेहद सोच-विचार के बाद ही इस राशि के जातक कोई काम करते हैं। इस राशि के जातक उच्च नैतिकता वाले होते है।

अन्य जानकारियों के मुताबिक, राशियों में मीन राशि में बारहवां साइन है। इस राशि मछली के आकार की होती है। इनका दांपत्य जीवन सामान्य होता है। साथ ही ये अपने जीवनसाथी से बेहद प्रेम करते हैं। लेकिन इन्हें प्यार का दिखावा करना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। साथ ही ये दार्शनिक स्वाभाव वाले भी होते हैं।

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.