Asha Bhosle Birthday: जानें क्या कहती है प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले की कुंडली
Asha Bhosle Birthday प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जी का आज 87वां जन्मदिन है। इनका जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था।
Asha Bhosle Birthday: प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले जी का आज 87वां जन्मदिन है। इनका जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। इनके पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर और माता का नाम शेवांती मंगेशकर है। आशा भोसले को पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है। ज्योतिष के अनुसार, इनका जन्म मेष राशि में हुआ है। इनका जन्म लग्न चंद्र है। आइए जानते हैं कि आशा भोसले की कुंडली इनके बारे में क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 8 सितंबर को आशा भोसले के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री ने बताया, आशा भोसले का जन्म लग्न सिंह है। वहीं, चंद्र लग्न मेष है। चंद्र लग्न वर्तमान स्थिति को जानने का रहता है। वर्तमान के ग्रहों में शनि सर्वाधिक प्रभाव डालता है। यह ढाई वर्ष एक राशि पर रहता है और फिर उसके बाद राहु जो एक राशि पर अठारह महीने रहता है। उसके बाद आता है गुरु जो लगभग तेरह महीने तक रहता है। आशा भोसले जन्म के समय गुरु कन्या में था। शनि मकर में था। वहीं, वक्री राहु कुंभ में था। वर्तमान में आशा भोसले की कुंडली में शनि महादशा में मंगल की अंतर्दशा चल रही है। वर्ष 2021 इनके लिए कष्ट दायक रह सकता है।
आशा भोसले का जन्म शुक्र की महादशा में हुआ था। शुक्र की महादशा इनके जीवन में 16 साल तक रही। जन्म के समय शुक्र इनकी जन्म कुंडली मे नीच घर में बैठा था, जहां से शुक्र अपने नीच फल देता है। इनकी जन्म कुंडली के अनुसार इनके काफी छोटी उम्र मे करियर बनाने के योग बने लेकिन इनको उस वक्त कुछ खास लाभ नहीं मिल सका। लेकिन समय के साथ-साथ ये बेहद प्रसिद्ध हो गईं।
डिस्क्लेमर-
''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है. विभिन्स माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें. इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी. ''