Move to Jagran APP

Geeta Jayanti 2020: आज है गीता जयंती, हिंदू धर्म में इस दिन का होता है विशेष महत्व

Geeta Jayanti 2020 हर वर्ष 25 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती है। गीता जयंती का महत्व सनातन धर्म मे बहुत ज्यादा है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 24 Dec 2020 10:50 AM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 07:45 AM (IST)
Geeta Jayanti 2020: कब है गीता जयंती, हिंदू धर्म में इस दिन का होता है विशेष महत्व

Geeta Jayanti 2020: हर वर्ष 25 दिसंबर को गीता जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को गीता जयंती मनाई जाती है। गीता जयंती का महत्व सनातन धर्म मे बहुत ज्यादा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन महाभारत युद्ध से पहले अर्जुन को भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। गीता महत्व हिंदू धर्म में बहुत अधिक है। आइए जानते हैं गीता जयंती क्यों मनाई जाती है और क्या है इसका महत्व।

loksabha election banner

क्यों मनाते हैं गीता जयंती:

गीता जयंती के पर्व पर हिंदू धर्म के महाग्रंथ गीता, भगवान श्रीकृष्ण और वेद व्यासजी का पूजन किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दुनिया में किसी भी पवित्र ग्रंथ का जन्मदिन नहीं मनाया जाता है। लेकिन श्रीमद्भागवत गीता की जयंती मनाई जाती है। इसके पीछे का कारण यह बताया गया है कि अन्य ग्रंथ इंसानों द्वारा संकलित किए गए हैं लेकिन गीता का जन्म स्वयं भगवान श्री कृष्ण के मुंह से हुआ है।

गीता जयंती का महत्व:

कुरुक्षेत्र में अर्जुन को श्रीकृष्ण ने ज्ञान का पाठ पढ़ाया था। कृष्ण जी ने उन्हें सही और गलत का अंतर भी बताया था। कृष्ण जी चाहते थे कि वो सही फैसला ले पाए और जीवन का सुदपयोग कर पाएं। जीवन जीने की अद्भुत कला गीता में वर्णित श्लोक में सीखाई गई है। हर परिस्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए यह गीता में ही सीखाया गया है। किस तरह हर परिस्थिति में धैर्य से काम लेना चाहिए यह सीखाया गया है। इसी के चलते आज भी हजार वर्षों से गीता जयंती प्रासंगिक है। इसके जरिए ही श्रीकृष्ण द्वारा कही गई गीता लोगों को अच्‍छे-बुरे कर्मों का फर्क समझाती है।  

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.