Move to Jagran APP

Gajakesari Yoga: आज बन रहा है गजकेसरी योग, जानें इसका सभी राशियों पर प्रभाव

Gajakesari Yoga ज्योतिष गणना के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को कुंभ राशि में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव अन्य सभी राशियों और उनके जातकों पर पड़ रहा है। आइए जानते हैं इस योग का राशियों पर प्रभाव..

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 06:32 PM (IST)Updated: Fri, 10 Dec 2021 10:13 AM (IST)
Gajakesari Yoga: आज बन रहा है गजकेसरी योग, जानें इसका सभी राशियों पर प्रभाव
Gajakesari Yoga: आज बन रहा है गजकेसरी योग, जानें इसका सभी राशियों पर प्रभाव

Gajakesari Yoga: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस माह गुरु और चंद्रा की युति से अतिविशिष्ट योग का निर्माण हो रहा है। इस योग को गजकेसरी योग का नाम दिया गया है। भारतीय ज्योतिषशास्त्र में गज केसरी योग बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 10 और 11 दिसंबर को कुंभ राशि में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का प्रभाव अन्य सभी राशियों और उनके जातकों पर पड़ रहा है। आइए जानते हैं इस योग का राशियों पर प्रभाव..

loksabha election banner

1-मेष राशि – मेष राशि के जातकों के लिए ये योग शुभ समाचार लेकर आरहा है। धन लाभ होने तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

2- वृषभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए ये योग व्यापार में तरक्की और कानूनी विवादों में सफलता का संदेश लेकर आरहा है।

3- मिथुन राशि- गजकेसरी योग इस राशि के जातकों को कार्य में सफलता का योग बना रहा है। जिसका अर्थ किया गया प्रयास जरूर सफल होगा।

4- कर्क राशि – कर्क राशि के जातकों के लिए ये योग खुशियां ले कर आ रहा है। विवाह के संयोग का निर्माण हो रहा है, लेकिन सेहत पर ध्यान देना होगा।

5- सिंह राशि- इस राशि के जातकों को जीवन में कुछ नया समाचार मिलने की संभावना है। आपके लिए भी यह योग शुभ रहेगा। नौकरी मेंतरक्की होगी।

6- कन्यास राशि – कन्या राशि के जातकों के नये मित्र और रिलेशन बनने की संभावना है। जो आपके जीवन में खुशियां ले कर आएगी।

7- तुला राशि - आपके लिए यह समय सामान्य रहेगा। हालांकि संतान सुख मिलेगा। छात्र हैंतो करियर चिंता दूर होगी। नौकरी और व्यपार मेंथोड़ा बहुत लाभ होगा।

8- वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के लिए इस योग का प्रभाव सामान्य रहेगा। सेहत में सुधार होगा लेकिन आपसी संबंधों में सावधान रहने की जरूरत है।

9- धनु राशि – इस राशि के जातकों पर भी इस योग कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है।

10- मकर राशि – मकर राशि के लिए शुभ संयोग बनेगे। नौकरी और व्यापर में तरक्की के योग हैं और परिवार की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा.

11- कुंभ राशि – इस राशि के जातकों के लिए ये योग सामाजिक और मानसिक दृष्टि से लाभ पहुंचाएगा। अन्य दृष्टियों से लाभ होने की संभावना है।

12- मीन राशि – मीन राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग चुनौतियां ले कर आरहा है। स्वस्थ्य और आपसी संबंधों में विशेष ध्यान दें।

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.