Move to Jagran APP

Guru Purnima 2021: गुरु पूर्णिमा पर अपनाएं ये उपाय, जीवन में मिलेगी सफलता और समृद्धि

Guru Purnima 2021 आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। इस दिन गुरू वंदना के साथ कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिनको अपनाने से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और जीवन में सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 10:30 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 07:15 AM (IST)
Guru Purnima 2021: गुरु पूर्णिमा पर अपनाएं ये उपाय, जीवन में मिलेगी सफलता और समृद्धि
गुरु पूर्णिमा पर अपनाएं ये उपाय, जीवन में मिलेगी सफलता और समृद्धि

Guru Purnima 2021: भारतीय परंपरा और हिंदू धर्म में गुरू का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा माना गया है क्योकिं गुरू के ज्ञान के माध्यम से ही हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए हिंदू धर्म में गुरू की पूजा के दिन का विधान है। आषाढ़ मास की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में गुरू पूर्णिमा के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। इस वर्ष गुरू पूर्णिमा 24 जुलाई दिन शनिवार को पड़ रही है। इस दिन गुरू वंदना के साथ कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जिनको अपनाने से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे और जीवन में सफलता और समृद्धि की प्राप्ति होगी।

loksabha election banner

1-गुरू पूर्णिमा का दिन गुरू और छात्रों का दिन होता है। इस दिन ऐसे छात्र जिनका पढ़ने में मन नहीं लगता है, उनको गुरु पूर्णिमा के दिन गीता का पाठ करना चाहिए और गाय की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने से अध्ययन में आ रही समस्या समाप्त हो जाएगी।

2- गुरु पूर्णिमा के दिन पर पीपल के पेड़ की जड़ में मीठा जल डालना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों के लिए को धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं।

3- दाम्पत्य जीवन में समस्या आ रही हो तो गुरु पूर्णिमा को पति-पत्नी मिलकर चंद्रमा का दर्शन करें और दूध का अर्घ्य प्रदान करें। ऐसा करने से उनके दाम्पत्य जीवन में आने वाली समस्या दूर होती है।

4- गुरु पूर्णिमा के दिन सांय काल में तुलसी के पेड़ के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

5- गुरु पूर्णिमा के दिन बुजुर्ग व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन मांस-मदिरा आदि तामसिक चीजों का सेवन न करें। ऐसा करने से गुरू की कृपा प्राप्त होने में समस्या आने लगती है।

6- ज्ञान की वृद्धि के लिए इन मंत्रों का जाप करना चाहिए

ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।

ॐ गुं गुरवे नम:।

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.