सिंहस्थ के दौरान उज्जैन रूट पर हर दो मिनट में बसें मिलेंगी
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन रूट पर हर दो मिनट में बसें मिलेंगी। इसके लिए एआईसीटीएसएल ने योजना बनाई है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 06 Apr 2016 09:18 AM (IST)Updated: Wed, 06 Apr 2016 09:24 AM (IST)
इंदौर। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन रूट पर हर दो मिनट में बसें मिलेंगी। इसके लिए एआईसीटीएसएल ने योजना बनाई है। यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। इसके अलावा दिव्यांगों और महिलाओं के लिए भी अलग से बसों का संचालन किया जाएगा। दो-तीन दिन में प्रशासन बसों का अधिग्रहण शुरू करेगा।
ज्यादातर स्कूली बसें ली जाएंगी, क्योंकि अभी स्कूल बंद हैं। यात्री जल्दी उज्जैन पहुंचे। इसके लिए ज्यादातर नॉन स्टॉप बसें चलेंगी। इंदौर में ही अलग-अलग स्टॉप भी रहेंगे। यहां टिकट मिलने की व्यवस्था भी की जाएगी। एसडीएम संदीप सोनी ने बताया सिंहस्थ के दौरान लोक परिवहन व्यवस्था पर ज्यादा फोकस रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें