Move to Jagran APP

यम द्वितीया को मनाई जाएगी भैयादूज, होगा कलम-दवात पूजन

कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने पहुंचे थे। यमराज ने बहन के घर भोजन किया और यमुना का मान बढ़ाया। यमुना को वरदान मिला कि इस दिन को यम द्वितीया के रूप में मनाया जाएगा और भाइयों द्वारा बहन के घर जाकर भोजन करने से उम्र बढ़ती है और स्वास्थ्य ठीक होता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन ि

By Edited By: Published: Mon, 04 Nov 2013 02:57 PM (IST)Updated: Mon, 04 Nov 2013 04:12 PM (IST)
यम द्वितीया को मनाई जाएगी भैयादूज, होगा कलम-दवात पूजन

इलाहाबाद। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने पहुंचे थे। यमराज ने बहन के घर भोजन किया और यमुना का मान बढ़ाया। यमुना को वरदान मिला कि इस दिन को यम द्वितीया के रूप में मनाया जाएगा और भाइयों द्वारा बहन के घर जाकर भोजन करने से उम्र बढ़ती है और स्वास्थ्य ठीक होता है।

loksabha election banner

एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन चित्रगुप्त की पूजा से पितृ दोष, केतु ग्रह दोष की बाधा दूर होती है। ज्योतिष की दृष्टि से केतु के प्रसन्न होने से राहु स्वत: ठीक हो जाते हैं इस कारण चित्रगुप्त को प्रधान देवता मानते हुए पूजा करने से दैहिक भौतिक तापों से भी मुक्ति मिलती है।

श्रीराधारमण जी महाराज मंदिर में गोवर्धन पूजा सोमवार शाम छह बजे से होगी। इस मौके पर श्रृंगार व विशेज पूजन किया जाएगा। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ व संकीर्तन समिति व श्री ब्रज रस रसिक संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में श्रीगोवर्धन पूजन महोत्सव यामा सदन लूकरगंज में तीन बजे से मनाया जाएगा। चित्रगुप्त मंदिर सभा मुट्टीगंज इलाहाबाद के तत्वावधान में सामूहिक कलम दवात पूजन और हवन के साथ नवनिर्मित हाल का उद्घाटन सुबह 11 बजे से। शाम साढ़े छह बजे से श्रृंगार आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कायस्थ पाठशाला में चित्रगुप्त मंदिर में सामूहिक कलम दवात पूजन सुबह नौ बजे से होगा। शाम तीन बजे से मेजर डीआर रंजीत सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। श्रीचित्रगुप्त वंशज सभा राजरूपपुर शाखा की ओर से भुवनेश्वरनाथ मंदिर सुबेदारगंज स्टेशन इलाहाबाद के प्रांगण में पांच नवंबर को सुबह 11 बजे से कलम दवात पूजन किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.