Move to Jagran APP

शनिवार को भूलकर भी न करें इन चीजों की खरीदारी, जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं

आज शनिवार है और आज का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। मान्यता है कि शनिदेव अपने भक्त से प्रसन्न होकर उसके सभी कष्ट दूर कर देते हैं। शनिदेव को कर्मों का देवता कहा जाता है

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 10:04 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 01:37 PM (IST)
शनिवार को भूलकर भी न करें इन चीजों की खरीदारी, जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं
शनिवार को भूलकर भी न करें इन चीजों की खरीदारी, जीवन में बढ़ सकती हैं समस्याएं

आज शनिवार है और आज का दिन शनिदेव को समर्पित है। इस दिन शनिदेव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। मान्यता है कि शनिदेव अपने भक्त से प्रसन्न होकर उसके सभी कष्ट दूर कर देते हैं। शनिदेव को कर्मों का देवता कहा जाता है जो जैसा कर्म करता है उसे वैसा ही फल मिलता है। कई बार लोग शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान होते हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी किया जाता है। साथ ही शनिवार के दिन कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। तो आइए जानते हैं इन बातों को।

loksabha election banner

शनिवार के दिन न खरीदें ये चीजें:

1. शनिवार के दिन काले तिल को नहीं खरीदना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके कामों में विघ्न आने शुरू हो जाते हैं। अगर आपके घर में काले तिल रखे हैं तो इसका दान अवश्य करना चाहिए। यह शुभ होता है।

2. शनिवार को गलती से भी सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। इसके अलावा कोई अन्य तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से रोग बढ़ने लगते हैं।

3. शनिवार को लोहा नहीं खरीदना चाहिए। साथ ही लोहे का कोई सामान भी नहीं बनवाना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो व्यक्ति को उसके जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

4. इस दिन नमक खरीदने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब होती है। वहीं, शरीर रोगी होने लगता है। ऐसे में शनिवार के दिन नमक की खरीदारी से बचना चाहिए। 

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.