Move to Jagran APP

गुरुवार के दिन भूलकर की न करें ये गलतियां, जानें क्या हैं इस दिन के नियम

आज गुरुवार है और आज के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि इससे कुंडली में स्थित बृहस्पति ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है। आइए जानते हैं इन कार्यों के बारे में।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 09:00 AM (IST)
गुरुवार के दिन भूलकर की न करें ये गलतियां, जानें क्या हैं इस दिन के नियम
गुरुवार के दिन भूलकर की न करें ये गलतियां, जानें क्या हैं इस दिन के नियम

आज गुरुवार है और आज के दिन कुछ कार्यों को करने की मनाही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि इससे कुंडली में स्थित बृहस्पति ग्रह की स्थिति कमजोर हो जाती है। अगर व्यक्ति की कुंडली में गुरु कमजोर होता है तो व्यक्ति को संतान, ज्ञान, धन आदि से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ कार्य ऐसे भी होते हैं जिन्हें करने से व्यक्ति को गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। तो आइए जानते हैं इन कार्यों के बारे में।

loksabha election banner

गुरुवार को भूलकर भी न करें ये काम:

1. कहा जाता है कि गुरुवार के दिन महिलाओं को सिर नहीं धोना चाहिए। साथ ही बाल भी नहीं कटवाने चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो व्यक्ति की जन्मकुंडली में बृहस्पति कमजोर हो जाता है। इससे दांपत्य जीवन में परेशानियां आती हैं। वहीं, संतान की उन्नति भी रुक जाती है।

2. गुरुवार के दिन दाड़ी एवं न नाखून नहीं काटने चाहिए। शास्त्रों के अनुसार ऐसा करने से देवगुरू बृहस्पति का अशुभ फल प्राप्त होता है। सिर्फ यही नहीं, आयु पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

3. गुरुवार को केला नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। अगर इस दिन केला खाया जाता है तो व्यक्ति को बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर अशुभ प्रभाव की प्राप्ति होती है। इसे साथ ही इस दिन कबाड़ भी घर से बाहर नहीं निकालना चाहिए। साथ ही कपड़े भी नहीं धोने चाहिए।

4. गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर हो जाती हैं। साथ ही शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए और गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए। अगर ऐसा किया जाए तो व्यक्ति को जल्द ही जीवनसाथी मिल जाता है।

5. देवगुरु को पीला रंग अतिप्रिय है। ऐसे में इनकी पूजा करते समय हल्दी का उपयोग अवश्य किया जाना चाहिए। इस दिन केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-शांति का वास होता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.