Move to Jagran APP

क्या है शिव के मस्‍तक पर धारण किए चंद्रमा की कहानी

शिव जी की मूर्ति और तस्वीरों में उनके मस्तक पर चंद्रमा विराजित दिखाई देता है क्या आप जानते हैो इसके पीछे की कथा के बारे में।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 03:53 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 09:47 AM (IST)
क्या है शिव के मस्‍तक पर धारण किए चंद्रमा की कहानी
क्या है शिव के मस्‍तक पर धारण किए चंद्रमा की कहानी

जीवनदायी भी हैं शिव

loksabha election banner

निराकार भगवान शिव को शक्ति पुंज के रूप में युगों-युगों से संसार में विद्यमान माने जाते हैं। कहते हैं कि जन्म और मृत्यु के बंधनों से शिव मुक्त हैं। उन्हें विध्वंस का देवता माना जाता है, लेकिन शिव महापुराण में ऐसी कई कहानियां मिलती हैं, जिनसे पता चलता है कि शिव विनाशक होने के साथ जीवनदाता भी है। ऐसी ही एक कहानी मिलती है शिवपुराण में जब शिव ने चंद्रमा के प्राणों की रक्षा करके उन्हें अपनी जटाओं में विराजित किया था।

समुद्र मंथन से जुड़ी है कथा

शिवपुराण में वर्णित एक पौराणिक कथा के अनुसार जब समुद्र मंथन किया गया था, तो उसमें से विष निकला था और पूरी सृष्टि की रक्षा के लिए स्वयं भगवान शिव ने समुद्र मंथन से निकले उस विष का पान किया था। विष पीने के बाद उनका शरीर विष के प्रभाव के कारण अत्यधिक गर्म होन लगा। ये देखकर चंद्रमा ने विन्रम स्वर में प्रार्थना की, कि उन्हें माथे पर धारण करके अपने शरीर को शीतलता दें, ताकि विष का प्रभाव कुछ कम हो सके। पहले तो शिव ने चंद्रमा के इस आग्रह को स्वीकार नहीं किया, क्योंकि चंद्रमा श्वेत और शीतल होने के कारण इस विष की असहनीय तीव्रता को सहन नहीं कर पाते, लेकिन अन्य देवतागणों के निवेदन के बाद शिव ने निवेदन स्वीकार कर लिया, और उन्‍होंने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण कर लिया। बस तभी से चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होकर पूरी सृष्टि को अपनी शीतलता प्रदान कर रहे हैं। माना जाता है कि विष की तीव्रता के कारण चांद के श्वेत रंग में नीला रंग घुल गया, जिस कारण से पूर्णिमा की रात चांद का रंग थोड़ा-थोड़ा नीला भी प्रतीत होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.