Move to Jagran APP

Shukrawaar Upay: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को जरुर करें ये उपाय

आज शुक्रवार है और आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इन्हें धन की देवी भी कहा जाता है। आज के दिन मां लक्षमी की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं शुक्रवार के उपायों के बारे में...

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 01:00 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 01:00 PM (IST)
Shukrawaar Upay: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को जरुर करें ये उपाय
Shukrawaar Upay: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को जरुर करें ये उपाय

आज शुक्रवार है और आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इन्हें धन की देवी भी कहा जाता है। आज के दिन मां लक्षमी की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता है अगर आपके दांपत्य जीवन में कलह या विवाद की स्थिति बनी हुई है तो आप को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा घर से नकारात्मकता भी दूर होती है। शास्त्रों में लक्ष्मी को चंचला कहा गया है। अत: अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा खुद पर या अपने घर पर स्थायी रखना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन कुछ सरल उपाय करने होंगे। मान्यता है कि यह उपाय बेहद फलदायी होते हैं और इन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि भी आती है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के इन उपायों को।

loksabha election banner

शुक्रवार के दिन करें ये सरल उपाय:

  • इस दिन घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें। यह बेहद ही शुभ माना जाता है।
  • शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़ें पहनें। साथ ही सफेद रुमाल भी अपने पास रखें।
  • इस दिन माता को सफेद फूल मंदिर में जाकर चढ़ाएं।
  • सफलता प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।
  • शुक्रवार के दिन ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें।
  • अपने सामर्थ्य के अनुसार, मां लक्ष्मी को खीर, बताशा, हलुओ, सफेद या पीले रंग की मिठाई, पान, सिंघाड़ा, मखाना आदि का भोग लगाना चाहिए।
  • मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.