Move to Jagran APP

Dhanu Sankranti 2020: धनु संक्रांति इन 3 राशियों के लिए है तरक्की और सफलता वाला, जानें किसे रहना है संभलकर

Dhanu Sankranti 2020 सूर्य देव 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। सूर्य का असर देश की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति के साथ सभी राशियों पर भी रहेगा। सूर्य की धनु सं​क्रांति का प्रारंभ होते ही मौसम में बदलाव दिखा है। खरमास भी प्रारंभ हो चुका है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 10:30 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 10:42 AM (IST)
Dhanu Sankranti 2020: धनु संक्रांति इन 3 राशियों के लिए है तरक्की और सफलता वाला, जानें किसे रहना है संभलकर
Dhanu Sankranti 2020: धनु संक्रांति इन 3 राशियों के लिए है लाभदायक

Dhanu Sankranti 2020: सूर्य देव 16 दिसंबर से 14 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। सूर्य का असर देश की आर्थिक और राजनीतिक स्थिति के साथ सभी राशियों पर भी रहेगा। सूर्य की धनु सं​क्रांति का प्रारंभ होते ही मौसम में बदलाव दिखा है। खरमास भी प्रारंभ हो चुका है। इस दौरान सूर्य पूजा के साथ ही दान करने से हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से बुद्धि, ज्ञान और सफलता प्राप्त होती है।

loksabha election banner

मीन, कर्क और तुला राशि के लिए शुभ

ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के अनुसार, धनु संक्रांति मीन, कर्क और तुला राशि वाले लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है। इन राशि वालों पर मौजूदा अशुभ ग्रह का प्रभाव नहीं पड़ेगा।

6 राशियों के लिए मिला-जुला समय

मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 6 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा, वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।

ये 3 राशि वाले संभलकर रहें

सूर्य के धनु राशि में आ जाने से मकर, कन्या और वृष राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 3 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्ज न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचें।

सूर्य का दुनिया पर प्रभाव

सूर्य का धनु राशि में आने से शैक्षणिक और धार्मिक गतिविधियों में तेज आ सकती है। सरकार आंतरिक विवादों को खत्म करने में सफल रहेगी। राष्ट्रविरोधी गतिविधियां खत्म होंगी। हालांकि बीमारियां बनी रहेंगी। कुछ हिस्सों में बारिश और कुछ जगह बर्फबारी होने की भी आशंका है। निचले स्तर पर काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वस्तुओं की लागत सामान्य होगी। देश में खाने की चीजों का उत्पादन बढ़ेगा। राजनीति में नए चेहरे सामने आ सकते हैं। षडयंत्रकारी लोगों पर शिकंजा कसेगा। वैश्विक पटल पर भारत‌ का प्रभाव बढ़ेगा।

सूर्य साल में 2 बार आते हैं बृहस्पति की राशि में

सूर्य साल में दो बार बृहस्पति की राशियों में एक महीने के लिए आते हैं। इनमें 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक धनु और 15 मार्च से 15 अप्रैल तक मीन राशि में। इन 2 महीनों में जब सूर्य और बृहस्पति का संयोग बनता है, तो किसी भी तरह के मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इन ही 2 महीनों को खरमास कहा जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.