महाकालेश्वर में 29 अक्टूबर को मनेगी देव दिवाली
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल में 29 अक्टूबर रूपचौदस पर देव दिवाली मनेगी।
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल में 29 अक्टूबर रूपचौदस पर देव दिवाली मनेगी। तड़के भस्मारती में पुजारी भगवान को केसर-चंदन से गर्म जल द्वारा अभ्यंग स्नान कराकर अन्नकूट का भोग लगाएंगे।पं.महेश पुजारी व पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया मंदिर की परंपरा अनुसार भगवान महाकाल को सबसे पहले अन्न्कूट लगाया जाता है। इस दिन पुजारी भगवान के साथ फूलझड़ी चलाकर दिवाली मनाते हैं।
पुरोहित चांदी के सिक्के न्यौछावर करते हैं। चैत्र और कार्तिक में मौसम के अनुसार भगवान की दिनचर्या बदलती है। इसलिए कार्तिक प्रतिपदा से मंदिर में दो आरती का समय भी बदलेगा।
17 अक्टूबर से यह रहेगा आरती का समय
- तड़के 4 बजे भस्मारती
- सुबह 7.30 बजे द्दयोदक आरती
- सुबह 10.30 बजे भोग आरती
- शाम 5.00 बजे सांयकाल पूजन
- शाम 6.30 बजे संध्या आरती
- रात्रि 10.30 बजे शयन आरती
- रात्रि 11 बजे पट बंद होंगे