Move to Jagran APP

Dev Deepawali 2020 Date: आज है देवताओं की दीपावली, जानें पूजा मुहूर्त एवं महत्व

Dev Deepawali 2020 Date हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली हर वर्ष काशी में मनाए जाने की परंपरा है। इस वर्ष देव ​दीपावली आज 29 नवंबर दिन रविवार को है। देव दीपावली को देव दिवाली भी कहा जाता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 07:55 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 10:48 AM (IST)
Dev Deepawali 2020 Date: आज है देवताओं की दीपावली, जानें पूजा मुहूर्त एवं महत्व
कब है देव दीपावली? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व

Dev Deepawali 2020 Date: हिन्दी पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली हर वर्ष काशी में मनाए जाने की परंपरा है। इस वर्ष देव ​दीपावली आज 29 नवंबर दिन रविवार को है। देव दीपावली को देव दिवाली भी कहा जाता है। देव दीपावली का पर्व भगवान शिव के त्रिपुरासुर पर विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। देव दीपावली को त्रिपुरोत्सव या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष देव दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त एवं महत्व क्या है।

loksabha election banner

देव दीपावली तिथि

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 29 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से हो रहा है, जो 30 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 59 मिनट तक है। ऐसे में देव दीपावली 29 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी।

देव दीपावली पूजा मुहूर्त

देव दीपावली के दिन पूजा के लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय है। 29 नवंबर को शाम 05 बजकर 08 मिनट से शाम 07 बजकर 47 मिनट के बीच देव दीपावली की पूजा संपन्न कर लेनी चाहिए।

देव दीपावली का महत्व

देव दीपावली का उत्सव दिवाली के 15 दिन बाद आता है। दिवाली कार्तिक अमावस्या के दिन तथा देव दीपावली कार्तिक पूर्णिमा को होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवी-देवता देव दीपावली मनाने के लिए काशी जाते हैं। देव दीपावली के दिन संध्या के समय में गंगा पूजन एवं आरती ​होती है तथा काशी के सभी घाटों को दीपकों से रोशन किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान, स्नान, उपासना और यज्ञ का अनंत फल प्राप्त होता है। कार्तिक पूर्णिमा को सायंकाल में मत्स्यावतार हुआ था, इसलिए इस दिन दान करने से 10 यज्ञों के समान पुण्य प्राप्त होता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.