Move to Jagran APP

कर्क राशि वालों के भाग्य भाव में है केमद्रुम योग, कहता है आपका 30 अगस्त 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 30 अगस्त 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 12:46 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 12:46 PM (IST)
कर्क राशि वालों के भाग्य भाव में है केमद्रुम योग, कहता है आपका 30 अगस्त 2018 का राशिफल
कर्क राशि वालों के भाग्य भाव में है केमद्रुम योग, कहता है आपका 30 अगस्त 2018 का राशिफल

मेष: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझने रहेंगी।

loksabha election banner

वृष: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त  होंगे। शरीर में विकार की वृद्धि होगी।

मिथुन: उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क: आपकी राशि से भाग्य भाव में केमद्रुम योग है। जिस कारण व्यर्थ की परेशानी मिल सकती है। धर्म गुरु या पिता से विवाद न करें।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है जिससे अहंकार बढ़ेगा। उस पर नियंत्रण रखें। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेकिन जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला: निजी संबंध मधुर होंगे। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक या सांस्कृतिक कार्य में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। बहुप्रतीक्षित कार्य के करने में सफल होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे।

धनु: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर: अहंकार के कारण रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। भाई-बहनों से रिश्ते मधुर रखें। संबंधित अधिकारी या पिता से सहयोग मिल सकता है।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.