Move to Jagran APP

मकर राशि वालो पर काल सर्प योग आैर शनि की साढ़े साती का प्रभाव, कहता है आपका 21 अगस्त 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 21 अगस्त 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 04:17 PM (IST)
मकर राशि वालो पर काल सर्प योग आैर शनि की साढ़े साती का प्रभाव, कहता है आपका 21 अगस्त 2018 का राशिफल
मकर राशि वालो पर काल सर्प योग आैर शनि की साढ़े साती का प्रभाव, कहता है आपका 21 अगस्त 2018 का राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संयम से कार्य करें।

loksabha election banner

वृष: अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। यात्रा में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा रखें। दूसरों से भरोसा कष्टदायी होगा।

मिथुन: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कर्क: व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी फिर भी अज्ञात भय मन को विचलित करेगा।

सिंह: नया विरोधी तनाव दे सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। यदि आप राजनीति को व्यावसायिक बनाना चाहते हैं तो यह उत्तम काल खंड है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा लेकिन किसी अपने से तनाव भी मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों को बिखरने न दे।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मकर: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन आपका अहंकार आपको नष्ट कर सकता है। उस पर नियंत्रण रखें। काल सर्प योग प्रभाव में है और शनि की साढ़े साती है। दोनों ही कष्टकारी है भगवान शिव की उपासना करें।

कुंभ: विरोधी परास्त होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। निकाले गए कर्मचारी को पुन: न रखें। भविष्य में घातक हो सकता है।

मीन: व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। विरोधी परास्त होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.