Move to Jagran APP

अशांति से बचने के लिए करें श्री गणेश का पूजन, कहता है आपका 12 सितम्बर 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 12 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 09:43 AM (IST)
अशांति से बचने के लिए करें श्री गणेश का पूजन, कहता है आपका 12 सितम्बर 2018 का राशिफल
अशांति से बचने के लिए करें श्री गणेश का पूजन, कहता है आपका 12 सितम्बर 2018 का राशिफल

मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि हो सकती है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। पारिवारिक अशांति से बचने के लिए गणेश जी का पूजन करें।

loksabha election banner

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मिथुन: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

कर्क: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गजकेसरी योग होने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गूलर का वृक्ष लगाएं और उसे संरक्षण दें, स्थाई लाभ मिलेगा।

सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संबंधों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। निजी सुख भी बढ़ेगा, लेकिन संतान के कारण चिंतित रहेंगे। राजनेता से सहयोग लेने में सफल होंगे। गंगा की आरती आपको सुख देने वाली होगी।

वृश्चिक: शनि की साढ़े साती व्यर्थ में तनाव देगी। पीपल का वृक्ष लगाएं और उसका संरक्षण करें। अभिलाषा की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शनि की साढ़े साती बुद्धि को प्रभावित करेगी। संयम रखें। माता-पिता का सम्मान करें। दांपत्य जीवन में भी तनाव आ सकता है।

कुंभ: विरोधी परास्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। गणेश जी की उपासना करें। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साह वर्धक होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.