Move to Jagran APP

संबंधों की दृष्टि से अच्छा रहेगा आज का दिन, कहता है आपका 08 सितम्बर 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 08 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 09:36 AM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 09:37 AM (IST)
संबंधों की दृष्टि से अच्छा रहेगा आज का दिन, कहता है आपका 08 सितम्बर 2018 का राशिफल
संबंधों की दृष्टि से अच्छा रहेगा आज का दिन, कहता है आपका 08 सितम्बर 2018 का राशिफल

मेष: प्रतियोगी परीक्षा, सृजनात्मक प्रयास की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सांस्कृतिक या धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

loksabha election banner

वृष: संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

मिथुन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। सकारात्मक चिंतन फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धन, पद, प्रतिष्ठा, स्थानांतरण आदि का योग है।

सिंह: रुके हुए कार्य के संपन्न होने से उत्साह में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

कन्या: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में लाभ मिलेगा।

तुला: यात्रा की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। निजी संबंध में गलतफहमी रिश्तों को तोड़ सकती है।

मकर: दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से तनाव मिल सकता है।

कुंभ: ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन: संबंधों में निकटता आएगी। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.