Move to Jagran APP

सिंह राशि वाले भावुकता पर रखे नियंत्रण, कहता है आपका 07 सितम्बर 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 07 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 10:38 AM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 10:39 AM (IST)
सिंह राशि वाले भावुकता पर रखे नियंत्रण, कहता है आपका 07 सितम्बर 2018 का राशिफल
सिंह राशि वाले भावुकता पर रखे नियंत्रण, कहता है आपका 07 सितम्बर 2018 का राशिफल

मेष: संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।

loksabha election banner

वृष: पारिवारिक कार्य में व्यस्त होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।

मिथुन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। निजी संबंध मधुर होंगे।

कर्क: जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या: मन खिन्न रहेगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जबकि आर्थिक योजना को साकार रूप देने में सफल होंगे। अपनी ऊर्जा को उसी दिशा में लगाएं।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गाय को ज्वार का आटा खिलाएं। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

धनु: धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.