Move to Jagran APP

सामान्य रहेगा आज का दिन, कहता है आपका 03 सितम्बर 2018 का राशिफल

पंडित केए दुबे पदमेश बतायेंगे कैसा रहेगा आपका 03 सितम्बर 2018 का दिन। जाने आज का हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 09:51 AM (IST)Updated: Mon, 03 Sep 2018 09:51 AM (IST)
सामान्य रहेगा आज का दिन, कहता है आपका 03 सितम्बर 2018 का राशिफल
सामान्य रहेगा आज का दिन, कहता है आपका 03 सितम्बर 2018 का राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

loksabha election banner

वृष: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। विरोधी परास्त होगा।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

कर्क: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनेता से तनाव मिल सकता है। झगड़ा विवाद से बचें। चल या अचल संपत्ति के मामले में समझौता करना हितकर होगा।

कन्या: संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं लेकिन बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

तुला: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी लेकिन पारिवारिक परेशानी रहेगी। मातृ पक्ष से पीड़ा मिल सकती है। शाही खर्च से बचें।

वृश्चिक: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

धनु: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष कष्टदायी होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी। संबंधों में निकटता आएगी।

मकर: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज लेने का प्रयास फलीभूत होगा।

मीन: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पड़ोसी का किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.