9 जनवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला है दिन
पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 9 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया का राशिफल।
आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
विशेष: पंचक प्रारंभ (रात्रि 11:50 बजे तक एवं 14 जनवरी मध्याह्न 12:52 बजे तक)
संवत्, विरोधकृत 2075, शके, 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष चतुर्थी, 17 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी, शतभिषा नक्षत्र 29 घंटे 54 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, व्यतीपात योग 30 घंटे 29 मिनट तक तत्पश्चात वरीयान योग, कुंभ में चंद्रमा।
राशिफल
मेष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृष राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मिथुन राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आप में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।
कर्क राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। व्यवसायिक योजना में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सिंह राशि: गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक साधन में वृद्धि होगी।
तुला राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।
वृश्चिक राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
धनु राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
मकर राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
मीन राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।