Move to Jagran APP

8 जनवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 8 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 07 Jan 2019 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jan 2019 09:50 AM (IST)
8 जनवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी
8 जनवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: मंगलवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके, 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष तृतीय, 14 घंटे 38 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी, धनिष्ठा नक्षत्र 26 घंटे 50 मिनट तक तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र, सिद्धि योग 29 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात व्यतीपात योग, मकर में चंद्रमा 13 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात कुंभ में।    

राशिफल

मेष राशि: भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष राशि: जीविका के क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे, लेकिन कुछ ऐसी समस्या आ सकती है जिससे मन और धन दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

मिथुन राशि: विरोधी परास्त होगा। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि:  ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक  मामलों में जोखिम न उठाएं।

धनु राशि: निर्माण कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि: संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। व्यावसायिक योजनाा फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.