Move to Jagran APP

31 दिसंबर 2018 का राशिफल: वृश्चिक राशिवालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 31 दिसंबर 2018 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 26 Dec 2018 12:50 PM (IST)Updated: Mon, 31 Dec 2018 09:33 AM (IST)
31 दिसंबर 2018 का राशिफल: वृश्चिक राशिवालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी
31 दिसंबर 2018 का राशिफल: वृश्चिक राशिवालों के प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी

31 दिसंबर 2018 का पंचांंग

loksabha election banner

सोमवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक। 

आज का दिशाशूल : पूर्व।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 

1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, कृष्ण पक्ष एकादशी, 25 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात द्वादशी, स्वाती नक्षत्र 08 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र, धृति योग 26 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात शूल योग, तुला में चंद्रमा 27 घंटे 26 मिनट तक तत्पश्चात वृश्चिक में।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। 

वृष राशि: शुक्र का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। 

मिथुन राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। उल्लास पूर्ण दिन रहेगा।

कर्क राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साह पूर्वक होगी। रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन स्वास्थ्य के प्रकति सचेत रहने की आवश्यकता है। 

सिंह राशि:  शुक्र और बुद्ध का परिवर्तन आर्थिक दृष्टि से उत्तम होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। 

कन्या राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटताा आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

तुला राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आएगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।वृश्चिक राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। 

धनु राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। 

मकर राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। दिया गया रुपया नुकसानदायी हो सकता है। 

कुंभ राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन राशि: यात्रा देशाटन मनोरंजन आदि के योग हैं। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.