Move to Jagran APP

30 मार्च 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए भागदौड़ भरा रहेगा दिन

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 30 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 29 Mar 2019 11:31 AM (IST)Updated: Sat, 30 Mar 2019 06:00 AM (IST)
30 मार्च 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए भागदौड़ भरा रहेगा दिन
30 मार्च 2019 का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए भागदौड़ भरा रहेगा दिन

राशियों का असर

prime article banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं। 

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास  मास,  कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:30 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा : दोपहर 02:04 बजे से रात्रि 03:23 बजे तक। 

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1941, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष एकादशी 29 घंटे 54 मिनट, श्रवण नक्षत्र 18 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात घनिष्ठा नक्षत्र, सिद्धि योग 19 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात साध्य योग, मकर में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। 

वृष राशि: दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। 

मिथुन राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है।

कर्क राशि: झगड़ा विवाद से बचें।  व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कर्मक्षेत्र में रूका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। 

सिंह राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

कन्या राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

तुला राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक  जीवन सुखमय होगा। 

वृश्चिक राशि: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

धनु राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। 

मकर राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

मीन राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। 

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.