Move to Jagran APP

30 जनवरी 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 30 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 04:38 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 10:00 AM (IST)
30 जनवरी 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी
30 जनवरी 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: बुधवार, माघ मास,  कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

विशेष : महात्मा गांधी निर्वाण दिवस।

आज की भद्रा: प्रात: 03:08 बजे से अपराह्न 03:35 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष एकादशी 17 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात द्वादशी, ज्येष्ठा नक्षत्र 18 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात मूल नक्षत्र, व्याघात योग 29 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात हर्षण योग,  वृश्चिक में चंद्रमा 18 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात धनु में।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृष राशि: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक रहेगी।

मिथुन राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कर्क राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह राशि:  निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या में रहेंगे। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कन्या राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

तुला राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जाविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिल सकती है।

धनु राशि: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि:  गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मीन राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। संबंधों में निकटता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.