Move to Jagran APP

28 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 28 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 25 Feb 2019 04:21 PM (IST)Updated: Thu, 28 Feb 2019 06:21 AM (IST)
28 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी
28 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों के धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: गुरुवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : स्वामी दयानंद जयंती।

विशेष : नवमी तिथि वृद्धि

आज की भद्रा : सायं 07:41 बजे से 01 मार्च को प्रात: 08:40 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष दशमी 08 घंटे 40 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी पूर्वसाढ़ा नक्षत्र 29 घंटे 55 मिनट तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, सिद्धि योग 10 घंटे 42 मिनट तक तत्पश्चात व्यतीपात योग, धनु में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

वृष राशि: उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा, लेकिन पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कर्क राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

सिंह राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: चल या अचल संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक राशि: रुका हुआ धन लाभ मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि: संबंधों में निकटता आएगी लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

मकर राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मीन राशि: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.