Move to Jagran APP

26 दिसंबर 2018 का राशिफल: कुंभ राशिवालों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 25 दिसंबर 2018 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 26 Dec 2018 06:00 AM (IST)
26 दिसंबर 2018 का राशिफल: कुंभ राशिवालों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति
26 दिसंबर 2018 का राशिफल: कुंभ राशिवालों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, जीविका के क्षेत्र में प्रगति

आज का पंचांग

loksabha election banner

26 दिसंबर 2018, दिन— बुधवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु।

पौष मास, कृष्ण पक्ष पंचमी, 08 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी, मघा नक्षत्र 11 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र।

प्रीति योग 14 घंटे 51 मिनट तक तत्पश्चात आयुष्मान योग, सिंह में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

वृष राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सांस्कृतिक या रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कर्क राशि: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पिता या धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी।

सिंह राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी महिला रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

कन्या राशि: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

तुला राशि: राजनैतिक प्रयास सफल होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

धनु राशि: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मकर राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ राशि: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.