24 नवंबर 2018 का राशिफल: तुला राशि वालों को इनसे मिल सकता है धोखा
पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 24 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।
मेष राशि: व्यापार में उन्नति, शादी-विवाह की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा, संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। आज आपका शुभ रंग, लाल और नीला।
वृषभ राशि: ग्रह-गोचर बिल्कुल अनुकूल, सरकारी सर्विस की प्राप्ति के भी योग।आवेदन भी करें और नए अनुबंध चाहें तो वो भी साइन करें। आज आपका शुभ रंग, नीला और श्वेत।
मिथुन राशि: शिक्षा-प्रतियोगिता में लाभ, संतान के दायित्व की भी पूर्ति। ग्रह-गोचर शाम तक और अच्छा फल देगा, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा और नीला।
कर्क राशि: आय के साधन तो बढ़ेंगे, लेकिन स्वास्थ्य पर रखें ध्यान, षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आज आपका शुभ रंग, श्वेत और नीला।
सिंह राशि: आपके साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी, जो निर्णय लेंगे उसका परिणाम अच्छा आएगा इसलिए आज सोचे, नहीं करें। आज आपका शुभ रंग- गुलाबी।
कन्या राशि: मानसिक तनाव के बावजूद पद और गरिमा की वृद्धि होगी, आय के एक से अधिक स्रोत बढ़ेंगे। आज आपका शुभ रंग, हरा और नीला।
तुला राशि: सामाजिक पद और प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी, लेकिन मित्रों से धोखा मिल सकता है। सावधान रहें। आज आपका शुभ रंग, काला और फिरोज़ी।
वृश्चिक राशि: शादी-विवाह संबंधी वार्ता सफ़ल रहेगी, कोई भी कार्य गोपनीय रखेंगे तभी सफ़ल रहेगा। आज आपका शुभ रंग, पीला और लाल।
धनु राशि: ऋण-रोग और शत्रुओं को हावी न होने दें, कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझाएं बेहतर रहेगा। आज आपका शुभ रंग, नीला और पीला।
मकर राशि: कठोर बोलने से बचें तो शाम तक बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा आपको, क्योंकि व्यापार की दृष्टि से, कार्य की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा है, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, काला।
कुंभ राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी, केंद्र अथवा राज्य सरकार के किसी भी विभाग में अगर नौकरी के लिए आवेदन करना चाहें तो दिन बेहतरीन, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग, हरा और नीला।
मीन राशि: कार्य-व्यापार पर रखें ध्यान, रोमांस से मिलेगी निराशा, यदि विद्यार्थी हैं तो और मेहनत करें तभी अच्छे अंक आएंगे। आज आपका शुभ रंग, पीला और नीला।
तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।