Move to Jagran APP

24 मार्च 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 24 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 05:08 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 06:00 AM (IST)
24 मार्च 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी
24 मार्च 2019 का राशिफल: तुला राशि वालों की व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, चैत्र मास  मास,  कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा : सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्यौहार : गणेशचतुर्थी व्रत।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष पंचमी 20 घंटे तक तत्पश्चात षष्ठी, विशाखा नक्षत्र 07 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र, वज्र योग 18 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग, वृश्चिक में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति आ सकती है। राजनैतिक कार्यों में व्यस्त होंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। राज केसरी योग निजी प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही कष्टदायी हो सकती है।

सिंह राशि: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या राशि: व्यावसायिक योजना में व्यस्त हो सकते हैं। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला राशि: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक राशि: अहंकार की स्थिति कष्टदायी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। संयम से कार्य लेना हितकर होगा। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधित अधिकारी के कृपा पात्र होंगे। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.