Move to Jagran APP

24 फरवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 24 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 03:24 PM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 06:00 AM (IST)
24 फरवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें
24 फरवरी 2019 का राशिफल: मेष राशि वाले क्रोध पर नियंत्रण रखें

आज का पंचांंग

prime article banner

दिन: रविवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

विशेष: शुक्र मकर राशि में।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष सप्तमी 28 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, विशाखा नक्षत्र 22 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र, ध्रुव योग 11 घंटे 58 मिनट तक तत्पश्चात व्याघात योग, तुला में चंद्रमा 16 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात वृश्चिक में।

राशिफल

मेष राशि: आपकी राशि से बुध बारहवें होगा। जिस कारण मन और स्वास्थ्य प्रभावित होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है।

वृष राशि: आपकी राशि में एकादश भाव में बुध का प्रवेश उत्तम होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन राशि: आपकी राशि से दसवें बुध होगा। व्यावसायिक सफलता देने वाला होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि: बुध का परिवर्तन सुखद व उत्साहवर्धक होगा। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

सिंह राशि: बुध का परिवर्तन धन व्यय कराएगा। आर्थिक मामलों में जोखिन न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कन्या राशि: बुध का परिवर्तन दांपत्य जीवन को मधुर बनाएगा। व्यावसायिक प्रयास भी सफल होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उल्लासपूर्ण होगी।

तुला राशि: बुध स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। खाने पीने में सावधानी रखें। मौसम का रोग भी तनाव देगा। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। गृह कार्य में सफलता मिलेगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मकर राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल हो सकते हैं।

कुंभ राशि: मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में व्यस्त हो सकते हैं।

मीन राशि: बुध चली आ रही समस्याओं का समाधान करेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता देगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.