Move to Jagran APP

23 मार्च 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 23 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 05:05 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 06:00 AM (IST)
23 मार्च 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
23 मार्च 2019 का राशिफल: कन्या राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, चैत्र मास  मास,  कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा : पूर्वाह्न 11:39 बजे से रात्रि 10:32 बजे तक।

विशेष : बुध उदय।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, उत्तर गोल, बसंत ऋतु, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष चतुर्थी 20 घंटे 52 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी, स्वाती नक्षत्र 07 घंटे 41 मिनट तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र, हर्षण योग 20 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात वज्र योग, तुला में चंद्रमा 25 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात वृश्चिक में।

राशिफल

मेष राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन शिक्षा या प्रतियोगिता के कारण मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृष राशि: अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संबंधों में निकटता आएगी। सृजन या निर्माण के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

कन्या राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई कार्य न करें जिससे मन अशांत हो।

तुला राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रोग और शत्रु तनाव दे सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मतुष्टि होगी।

कुंभ राशि: व्यावसायिक प्रगति होगी। कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। फिर भी आर्थिक तनाव रहेगा।

मीन राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी, लेकिन आर्थिक कारणों से चिंतित रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। विरोधी परास्त होगा। दूसरे पर अधिक विश्वास कष्टकारी हो सकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.