Move to Jagran APP

23 जनवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 23 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 22 Jan 2019 05:09 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 04:03 PM (IST)
23 जनवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें
23 जनवरी 2019 का राशिफल: सिंह राशि वाले भावुकता पर नियंत्रण रखें

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: बुधवार, माघ मास,  कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : सौभाग्य सुंदरी व्रत।

आज की भद्रा : दोपहर 01:41 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, कृष्ण पक्ष चतुर्थी 20 घंटे 54 मिनट तक तत्पश्चात पंचमी, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 18 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, शोभन योग 18 घंटे 11 मिनट तक तत्पश्चात अतिगण्ड योग,  सिंह  में चंद्रमा 23 घंटे 49 मिनट तक तत्पश्चात कन्या में।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक कलह से अपने को दूर रखने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृष राशि: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। भागदौड़ की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

कर्क राशि: भागदौड़ रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि:  जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। फिर भी मन खिन्न होगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

तुला राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा मजबूत होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

धनु राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर राशि:  भागदौड़ रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निजी संबंध मधुर होंगे।

कुंभ राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों मे निकटता आएगी।

मीन राशि: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं या शिक्षा का तनाव बढ़ सकता है। दोनो ही स्थितियों में संयम से कार्य लेना हितकर होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.