Move to Jagran APP

23 फरवरी 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 23 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 23 Feb 2019 10:04 AM (IST)Updated: Sat, 23 Feb 2019 10:04 AM (IST)
23 फरवरी 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा
23 फरवरी 2019 का राशिफल: मीन राशि वालों को शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: शनिवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: ओमकार पंचमी।

विशेष : पंचमी तिथि की क्षय।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष षष्ठी 29 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी, स्वाती नक्षत्र 22 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र, वृद्धि योग 13 घंटे 51 मिनट तक तत्पश्चात ध्रुव योग, तुला में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: शुक्र की परिवर्तन व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

वृष राशि: अज्ञात भय से मुक्ति मिलेगी। शुक्र और केतु की युति धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि कराएगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। विरोधियों का पतन होगा।

मिथुन राशि: आपकी राशि से शुक्र आठवें होगा जिस कारण शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि: केतु और शुक्र की युति पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। सचेत रहने की आवश्यकता है। अपने स्वभाव में भी परिवर्तन करना हितकर होगा।

सिंह राशि: शुक्र और केतु की युति आपकी राशि से छठे होगा। किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

कन्या राशि: स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला राशि: शुक्र और केतु की युति संतान की प्रगति में सहायक होगी। उसके दायित्व की पूर्ति में सफल होंगे। व्यावसायिक मामलों में व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

वृश्चिक राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। केतु और शुक्र की युति मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी कराएगी।

मकर राशि: केतु और शुक्र की युति संतान के दायित्व की पूर्ति में सहायक होगा। अज्ञात भय पर नियंत्रण होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ राशि: आपकी राशि से बारहवें होगा केतु और शुक्र। कुछ पारिवारिक समस्याएं दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.