Move to Jagran APP

23 दिसम्बर 2018 का राशिफल: मंगल कराएगा वृष राशि वालों की चली आ रही समस्या का समाधान

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 23 दिसंबर 2018 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 22 Dec 2018 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 01:59 PM (IST)
23 दिसम्बर 2018 का राशिफल: मंगल कराएगा वृष राशि वालों की चली आ रही समस्या का समाधान
23 दिसम्बर 2018 का राशिफल: मंगल कराएगा वृष राशि वालों की चली आ रही समस्या का समाधान

आज का पंचांग

loksabha election banner

23 दिसम्बर 2018 रविवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: पौष मास प्रारंभ।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास,

कृष्ण पक्ष द्वितीया, 16 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया, पुनर्वसु नक्षत्र 18 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र,

ऐंद्र योग 25 घंटे 37 मिनट तक तत्पश्चात वैधृत योग, मिथुन में चंद्रमा 12 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात कर्क में।

 राशिफल

मेष राशि: मंगल का परिवर्तन स्थानांतरण या अन्य व्यावसायिक समस्या देने वाला होगा। रक्तचाप के रोगियों को विशेष रूप से सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष राशि: चली आ रही समस्या का समाधान मंगल कराएगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन राशि: शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारी से टकराव न होने दें। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

कर्क राशि: चली आ रही समस्या मंगल दूर करेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह राशि: कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय भी सावधानी रखें।

कन्या राशि: दांपत्य जीवन में भी तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ व्यावसायिक, कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है।

तुला राशि: रोग और शत्रु प्रभावी होंगे। वाणी पर संयम रखें। अपनों से तनाव मिल सकता है। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

धनु राशि: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन बहुप्रतीक्षित कार्य होने की भी संभावना है।

मकर राशि: मंगल का परिवर्तन पुरुषार्थ में वृद्धि करेगा, जिससे रुके हुए कार्य में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

कुंभ राशि: आपकी राशि से दूसरे मंगल होगा। वाणी पर संयम रखें। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। निर्माण कार्य में वृद्धि होगी। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.