Move to Jagran APP

21 फरवरी 2019 का राशिफल: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 21 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 04:04 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 09:29 AM (IST)
21 फरवरी 2019 का राशिफल: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें
21 फरवरी 2019 का राशिफल: धनु राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: गुरुवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, द्वितीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि 12:26 बजे से 22 फरवरी को पूर्वाह्न 10:50 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष तृतीया 10 घंटे 50 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी, हस्त नक्षत्र 24 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र, शूल योग 19 घंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात गण्ड योग, कन्या में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक समस्या को बुद्धि से निपटायें। भावुकता की स्थिति कष्टप्रद होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

वृष राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दांपत्य जीवन के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से परिवार का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्य की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी।

कर्क राशि: गृह कार्य में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। नौकरी या नए अनुबंध की दिशा में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

तुला राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मकर राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का उदारता पूर्वक सहयोग मिलेगा। संतान के लिए चिंतित रहेंगे।  

कुंभ राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.