Move to Jagran APP

21 दिसम्बर 2018 का राशिफल: कन्या राशि वालों के वर्चस्व में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 21 दिसंबर 2018 का दिन। जानें आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 20 Dec 2018 03:19 PM (IST)Updated: Fri, 21 Dec 2018 10:21 AM (IST)
21 दिसम्बर 2018 का राशिफल: कन्या राशि वालों के वर्चस्व में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
21 दिसम्बर 2018 का राशिफल: कन्या राशि वालों के वर्चस्व में वृद्धि होगी, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

आज का पंचांग

loksabha election banner

21 दिसम्बर 2018 शुक्रवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: पिशाच मोचन चतुर्दशी।

आज की भद्रा: रात्रि 02:10 बजे से 22 दिसम्बर को मध्याह्न 12:7 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष

पूर्णिमा, 23 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, मृगशिरा नक्षत्र 23 घंटे 15 मिनट तक तत्पश्चात आद्र्रा नक्षत्र, शुभ योग 13 घंटे तक तत्पश्चात शुक्ल योग, वृष  में चंद्रमा 12 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात मिथुन में।

राशिफल

मेष राशि: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कर्क राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

कन्या राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

तुला राशि: रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु राशि: व्यावसायिक योजना में किया गया श्रम सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.