Move to Jagran APP

20 नवंबर 2018 का राशिफल: जाने कन्या राशि वालों का व्यापार की दृष्टि से कैसा रहेगा दिन

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 20 नवंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:45 AM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 09:56 AM (IST)
20 नवंबर 2018 का राशिफल: जाने कन्या राशि वालों का व्यापार की दृष्टि से कैसा रहेगा दिन
20 नवंबर 2018 का राशिफल: जाने कन्या राशि वालों का व्यापार की दृष्टि से कैसा रहेगा दिन

मेष राशि: ग्रह-गोचर यात्रा पर बहुत ख़र्चा करवा रहे हैं, सावधान रहें, शाम तक तंगी आ सकती है। आज आपका शुभ रंग, लाल।

loksabha election banner

वृषभ राशि: स्वास्थ्य पर रखें ध्यान नहीं तो होंगे परेशान, काम की दृष्टि से दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग, फिरोज़ी और लाल।

मिथुन राशि: गुप्त शत्रुओं से रहें सावधान। कार्यालय में भी प्यार से काम निपटाएं और अपने घर जाएं, अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

कर्क राशि: यात्रा, विदेश यात्रा का योग। किसी विदेशी कम्पनी में भी आवेदन करना चाहें तो पूरा लाभ मिलेगा, आनंद उठाएं। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

सिंह राशि: षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, शाम तक समाचार अच्छा मिलेगा। आज आपका शुभ रंग, श्वेत और नीला।

कन्या राशि: व्यापार की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा, विद्यार्थियों के लिए शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफ़लता के योग। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी।

तुला राशि: विलासिता की वस्तुओं पर होगा ख़र्च, मान-सम्मान की होगी वृद्धि, आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, सफ़ेद।

वृश्चिक राशि: संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग, यदि नया कार्य आरंभ करना चाहें तो दिन बेहतरीन। आज आपका शुभ रंग, गुलाबी और लाल।

धनु राशि: सामाजिक भी और पारिवारिक भी, दोनों ज़िम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे, शाम तक वाहवाही होगी, पूरा आनंद लें। आज आपका शुभ रंग, पीला और लाल।

मकर राशि: दाम्पत्य जीवन में कटुता न आने दें। आज कठोर भाषा का प्रयोग करने से बचें, प्रयास करें कि आराम से काम करें और घर आएं। आज आपका शुभ रंग, काला।

कुंभ राशि: अति आत्मविश्वास नुकसान दे सकता है, सावधान रहें। अपनी सौम्यता बरकरार रखें, अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ, नीला और जामुनी।

मीन राशि: स्वास्थ्य पर रखें ध्यान, नज़ला-जुकाम से बचें, बेहतर रहेगा। आज आपका शुभ रंग, लाल।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.