Move to Jagran APP

20 जनवरी 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए संतान के दायित्व की पूर्ति होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 20 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 10:01 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jan 2019 06:00 AM (IST)
20 जनवरी 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए संतान के दायित्व की पूर्ति होगी
20 जनवरी 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों के लिए संतान के दायित्व की पूर्ति होगी

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: पौष मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का राहुकाल : सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल : पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार : शाकम्बरी जयंती, व्रत की पूर्णिमा।

आज की भद्रा : दोपहर 02:19 बजे से रात्रि 12:33 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 10 घंटे 46 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, पुष्य नक्षत्र 26 घंटे 27 मिनट तक तत्पश्चात आश्लेषा नक्षत्र, विषकुंभ योग 10 घंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात प्रीति योग,  कर्क में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। पारिवारिक कलह से बचें।

वृष राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

सिंह राशि:  आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखने की आवश्यकता है। अनचाही यात्रा या अनचाहे तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। फिर भी मन अशांत रहेगा।

तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध मधुर होंगे। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

धनु राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। निजी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मकर राशि:  दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: कुछ पारिवारिक, कुछ स्वास्थ्य की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। झगड़े विवाद से बचें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.