Move to Jagran APP

20 फरवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 20 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 04:55 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 09:17 AM (IST)
20 फरवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा
20 फरवरी 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों को उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: बुधवार, फाल्गुन  मास,  कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

आज का राहुकाल : मध्याह्न  12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

विशेष: फाल्गुन मास प्रारंभ।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष द्वितीया 14 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात तृतीया, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 26 घंटे 26 मिनट तक तत्पश्चात हस्त नक्षत्र, घृत योग 23 घंटे 11 मिनट तक तत्पश्चात शूल योग, सिंह में चंद्रमा 10 घंटे 22 मिनट तक तत्पश्चात कन्या में।

राशिफल

मेष राशि: किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। भावुकता पर नियंत्रण रखना होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृष राशि: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

कर्क राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। कर्म क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जबकि भावनात्मक मामलों में तनाव मिल सकता है।

सिंह राशि: आर्थिक योजना साकार होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या राशि: भावुकता पर नियंत्रण रखें। उत्तेजना की स्थिति तनावपूर्ण है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यस्तता बढ़ेगी।

तुला राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।

धनु राशि: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सांस्कृतिक एवं व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। व्यर्थ के वाद-विवाद में न पड़ें।

मकर राशि: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थित सुखद होगी।

मीन राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। भागदौड़ रहेगी, लेकिन ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.