Move to Jagran APP

2 जनवरी 2019 का राशिफल: वृष राशिवालों को आज दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 2 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 01 Jan 2019 05:01 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 09:39 AM (IST)
2 जनवरी 2019 का राशिफल: वृष राशिवालों को आज दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा
2 जनवरी 2019 का राशिफल: वृष राशिवालों को आज दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा

 2 जनवरी 2019 का पंचांंग

loksabha election banner

बुधवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर। 

आज का पर्व एवं त्योहार: सुरूप द्वादशी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, 27 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी, अनुराधा नक्षत्र 11 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र, गण्ड योग 25 घंटे 47 मिनट तक तत्पश्चात वृद्धि योग, वृश्चिक में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

वृष राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होग। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। 

मिथुन राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। परिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। 

कर्क राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। 

सिंह राशि:  बुद्धि कौशल से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। संतान के दाायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। 

कन्या राशि: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। 

तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश, में वृद्धि होगी। रिश्तों मेें मधुरता आएगी। संबंधों में व्यस्तता बढ़ेगी। 

वृश्चिक राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

धनु राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। 

मकर राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। 

कुंभ राशि: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना में प्रगति होगी। 

मीन राशि: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से व्यावसायिक मामलों में लाभ मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.