Move to Jagran APP

19 दिसंबर 2018 का राशिफल: मीन राशि वालों को नया अनुबंध मिल सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 19 दिसंबर, 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 12:55 PM (IST)
19 दिसंबर 2018 का राशिफल: मीन राशि वालों को नया अनुबंध मिल सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
19 दिसंबर 2018 का राशिफल: मीन राशि वालों को नया अनुबंध मिल सकता है, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

आज का पंचांग —  

loksabha election banner

दिन बुधवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: मोक्षदा एकादशी, गीता जयंती।

आज की भद्रा:  प्रात: 07:36 बजे तक।

विशेष द्वादशी तिथि की क्षय।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष

त्रयोदशी, 28 घंटे 35 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी, कृतिका नक्षत्र 27 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र, सिद्धि योग 19 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात साध्य योग, मेष में चंद्रमा 09 घंटे 59 मिनट तक तत्पश्चात वृष में।

राशिफल

मेष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृष राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मिथुन राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।  व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या राशि: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

तुला राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में  वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

मीन राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। नया अनुबंध मिल सकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.