Move to Jagran APP

18 मार्च 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले वाहन चलाते समय सावधानी रखें

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 09:18 AM (IST)
18 मार्च 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले वाहन चलाते समय सावधानी रखें
18 मार्च 2019 का राशिफल: मीन राशि वाले वाहन चलाते समय सावधानी रखें

राशियों का असर

loksabha election banner

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है। दैनिक राशिफल की मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, द्वादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : सोम प्रदोष, गोविंद द्वादशी।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, बसंत ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष त्रयोदशी 14 घंटे 19 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्दशी, मघा नक्षत्र 19 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, धृति योग 17 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात शूल योग, सिंह में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी लेकिन शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा। व्यावसायिक भागदौड़ रहेगी।

वृष राशि: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। पारिवारिक महिला के कारण तनाव भी मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन राशि: स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कर्क राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

सिंह राशि: उच्च अधिकारी या राजनेता का सहयोग मिलेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपमें आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि: केमद्रुम योग आपको व्यावसायिक तनाव दे सकता है। छोटी-छोटी बातों पर उत्तेजित न हों और न ही सहकर्मियों के मामलों में हस्तक्षेप करें।

धनु राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मकर राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। राजनेता या उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

मीन राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्तता आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.