Move to Jagran APP

18 फरवरी 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 18 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 03:40 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 09:45 AM (IST)
18 फरवरी 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा
18 फरवरी 2019 का राशिफल: कन्या राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय होगा

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: सोमवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : पूर्व।

आज का राहुकाल : प्रात: 07:00 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।

आज की भद्रा : रात्रि 01:12 बजे से 19 फरवरी को पूर्वाह्न 11:18 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 21 घंटे 23 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, आश्लेषा नक्षत्र 11 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र, शोभन योग 11 घंटे 48 मिनट तक तत्पश्चात अतिगण्ड योग, कर्क में चंद्रमा 11 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात सिंह में।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन किसी पारिवारिक महिला के कारण तनाव भी मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष राशि: शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा  बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: वाणी पर संयम रखें। रिश्तों में तनाव और टकराव की स्थिति आ सकती है। जबकि पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी फिर भी मन अशांत रहेगा। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो।

कन्या राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन भाई, पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी के कारण तनाव मिल सकता है।

तुला राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मातृपक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक राशि: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। प्रगति का अवसर प्राप्त होगा। फिर भी शनि की साढ़े साती कहीं न कहीं मन विचलित करेगी।

मकर राशि: पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.