Move to Jagran APP

16 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 16 फरवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 03:09 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 09:57 AM (IST)
16 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा
16 फरवरी 2019 का राशिफल: कर्क राशि वालों को उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: शनिवार, माघ मास,  शुक्ल पक्ष, एकादशी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: जया एकादशी

आज की भद्रा: पूर्वाह्न 11:02 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, माघ मास, शुक्ल पक्ष द्वादशी 08 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात त्रयोदशी, पुनर्वसु नक्षत्र 16 घंटे 46 मिनट तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र, आयुष्मान योग 20 घंटे 13 मिनट तक तत्पश्चात सौभाग्य योग, मिथुन में चंद्रमा 11 घंंटे 33 मिनट तक तत्पश्चात कर्क में।  

राशिफल

मेष राशि: मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृष राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा।

कर्क राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा।

सिंह राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या राशि: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्ते मधुर होंगे। भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

तुला राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी लेकिन झगड़ा विवाद से बचें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मकर राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन राशि: देशाटन या मांगलिक कार्य की दिशा में व्यस्त हो सकते हैं। मित्र या किसी अन्य सदस्य से क्लेश मिल सकता है।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.