Move to Jagran APP

15 जनवरी 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 15 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 05:25 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 09:30 AM (IST)
15 जनवरी 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा
15 जनवरी 2019 का राशिफल: वृष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा

आज का पंचांंग

loksabha election banner

दिन: मंगलवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल : अपराह्न 03:00 बजे से  सायं 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल : उत्तर।

विशेष : सूर्य की मकर संक्रांति।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष दशमी 24 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी, भरणी नक्षत्र 14 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र, शुभ योग 27 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात शुक्ल योग,  मेष में चंद्रमा 20 घंटे 08 मिनट तक तत्पश्चात वृष में।

राशिफल

मेष राशि: दांपत्य जीवन में तनाव मिल सकता है। उदासीनता कष्टकारी होगी। राजनेता का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

वृष राशि: संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

कर्क राशि: जाविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह राशि:  संतान के दायित्व की पूर्ति होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

तुला राशि: दूसरे सहयोग लेने में सफलता मिलेगी लेकिन कुछ व्यावसायिक कुछ पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है।

वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

धनु राशि: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि: भागदौड़ रहेगी। व्यवसाय के प्रति सचेत रहें जबकि धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन राशि: चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.