Move to Jagran APP

14 मार्च 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 14 मार्च 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Wed, 13 Mar 2019 04:12 PM (IST)Updated: Thu, 14 Mar 2019 10:30 AM (IST)
14 मार्च 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी
14 मार्च 2019 का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी

राशियों का कैसा है हाल
आज विभिन्न राशियों का हाल चाल जान लेना आपके लिए है खास क्योकि जहां मेष राशि वालों को संतान का व्यवहार परेशान कर सकता है वहीं वृष राशि वालों को उनकी सेहत कर सकती है हैरान। पंडित जी का ये भी मानना है कि मकर राशि राशि के लोगों को बुध आैर सूर्य का परिवर्तन थोड़ा परेशानी देने वाला हो सकता है, परंतु खास बात ये है कि व्यापक रूप से आज का दिन सभी राशि वालों के सामान्य आैर ज्यादा तनाव देने वाला साबित नहीं होगा।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, फाल्गुन  मास,  शुक्ल पक्ष, अष्टमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल : दक्षिण।

आज का राहुकाल : दोपहर 01:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार : दुर्गाष्टमी, होलाष्टकारंभ।

विशेष : खर मास, सूर्य की मीन संक्रांति।

आज की भद्रा : प्रात: 04: 23 बजे से सायं 03:57 बजे तक।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, उत्तरायन, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष नवमी 25 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात दशमी, आद्र्रा नक्षत्र 27 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र, आयुष्मान योग 10 घंटे 11 मिनट तत्पश्चात सौभाग्य योग, मिथुन में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: संतान के व्यवहार अथवा शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। बुध का परिवर्तन किसी महिला रिश्तेदार से तनाव देगा।

वृष राशि: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सरकारी अधिकारी से तनाव मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा।

मिथुन राशि: बुध के परिवर्तन से व्यावसायिक सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी।

कर्क राशि: बुध का परिवर्तन अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या सहयोग से तनाव दे सकता है जबकि सूर्य के कारण व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

सिंह राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

वृश्चिक राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि: सूर्य बुध का परिवर्तन आर्थिक तनाव देगा लेकिन सुख, समृद्धि में वृद्धि करेगा। चल या अचल संपत्ति की योजना फलीभूत होगी।

कुंभ राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मीन राशि: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। सूर्य और बुध का परिवर्तन मन को अशांत कर सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी भी क्षेत्र में जोखिम न उठाएं।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.