Move to Jagran APP

14 दिसम्बर 2018 का राशिफल:- तुला राशिवालों को ​मिल सकता है कोई बड़ा पद

पंडित जय गोविंद शास्त्री बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 14 दिसंबर 2018 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 02:58 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 10:30 AM (IST)
14 दिसम्बर 2018 का राशिफल:- तुला राशिवालों को ​मिल सकता है कोई बड़ा पद
14 दिसम्बर 2018 का राशिफल:- तुला राशिवालों को ​मिल सकता है कोई बड़ा पद

मेष राशि:- रुका हुआ पैसा आएगा, तनाव रहेगा, हताश न हों, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद लें। आज आपका शुभ रंग- फिरोज़ी और लाल।

loksabha election banner

वृषभ राशि :- रोज़गार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा, नए अनुबंध के लिए दिन बेहतरीन, व्यापारियों के लिए दिन अच्छा। आज आपका शुभ रंग-फिरोज़ी।

मिथुन राशि :- यात्रा—देशाटन का योग, विदेश यात्रा का योग, वीज़ा अप्लाई करने के लिए दिन अच्छा, संतान के दायित्व की पूर्ति, भाग्य अच्छा है। आज आपका शुभ रंग- हरा और फिरोज़ी।

कर्क राशि :- स्वास्थ्य पर ध्यान दें, नज़ला-जुकाम से बचें, संतान संबंधी चिंता दूर होगी, पढ़ाई में मन लगेगा, व्यापार में आज का दिन सामान्य। आज आपका शुभ रंग- हरा और फिरोज़ी।

सिंह राशि :- मकान-वाहन के क्रय का योग, गुप्त शत्रुओं से बचें, कार्ययोजना को अंतिम रूप दें, दिन अच्छा है। आज आपका शुभ रंग- पीला और फिरोज़ी।

कन्या राशि :- प्रेम-विवाह के मामलों में निराशा, दांपत्य जीवन में कटुता, प्रयास करें कि शांत रहें, परिवार में ख़ुशी का माहौल रखें। आज आपका शुभ रंग-फिरोज़ी और हरा।

तुला राशि :- राजनीति व राजनेताओं से गहरे संबंध बनेंगे, कोई बड़ा पद मिल रहा हो तो हासिल करें। आज आपका शुभ रंग- फिरोज़ी।

वृश्चिक राशि :- रुका हुआ धन आएगा, माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें, व्यापारी हैं तो बेहतरीन दिन, लाभ उठाएं। आज आपका शुभ रंग-लाल और फिरोज़ी।

धनु राशि :- ऊर्जावान रहेंगे, सुबह से शाम तक व्यस्त रहेंगे, थका-थका महसूस करेंगे, हताश न हों, परिणाम अच्छे रहेंगे। आज आपका शुभ रंग- पीला और गुलाबी।

मकर राशि :- वाणी पर नियंत्रण रखें, अतिशियोक्ति न बोलें, परीक्षा होने वाली है, सावधान रहें, नहीं तो परेशानी बढ़ेगी। आज आपका शुभ रंग-काला और नीला।

कुंभ राशि :- कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर निपटाएं, कार्य-व्यापार की दृष्टि से दिन सामान्य, शिक्षा की दृष्टि से दिन अच्छा। आज आपका शुभ रंग-हरा और फिरोज़ी।

मीन राशि :- यात्रा-देशाटन का लाभ, दान-पुण्य का योग, मकान-वाहन का क्रय कर सकते हैं, वाहन धीरे चलाएं, दुर्घटना से बचें। आज आपका शुभ रंग- पीला।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.