Move to Jagran APP

11 जनवरी 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

पंडित के ए दूबे पद्मेश बता रहे हैं कैसा रहेगा आपका 11 जनवरी 2019 का दिन। जाने आज का सारा हाल अपने राशिफल के अनुसार।

By Molly SethEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 05:02 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 09:57 AM (IST)
11 जनवरी 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी
11 जनवरी 2019 का राशिफल: मकर राशि वालों की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी

आज का पंचांग

loksabha election banner

दिन: शुक्रवार, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: पूर्वाह्न 10:30 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

संवत्, विरोधकृत 2075, शके 1940, दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमंत ऋतु, पौष मास, शुक्ल पक्ष षष्ठी 22 घंटे 05 मिनट तक तत्पश्चात सप्तमी, पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 08 घंटे 43 मिनट तक तत्पश्चात उत्तरभाद्रपद नक्षत्र, वरीयान योग 07 घंटे 12 मिनट तक तत्पश्चात परिघ योग, मीन में चंद्रमा।

राशिफल

मेष राशि: पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

वृष राशि: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन राशि:  शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि:  आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या राशि: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तुला राशि: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा, लेकिन महिला अधिकारी के कारण तनाव मिलेगा।

वृश्चिक राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

धनु राशि: निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि का योग है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर राशि: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्य में प्रगति होगी।

कुंभ राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यर्थ की उलझने रहेंगी।

मीन राशि: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.